Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : 24 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर दी है। यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप मे एक व्यापक जनसंपर्क अभियान होगा। जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से प्रारंभ होगी। इस अभियान की रूप रेखा तैयार करने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन मे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी थी। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि यह यात्रा 2 महीने चलेगी जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से की जायेगी। विधानसभावार चलने वाली यह यात्रा रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान से शुरूआत होगी।…
रायपुर : राजधानी रायपुर के सड़क दुर्घटना थमने का नाम नही ले रहा वहीं जयस्तंभ चौक पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद चौक पर लगी हाईमास्क लाइट का खंबा तोड़ते हुए डिवायडर से टकराकर रूक गई। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो में बैठे 5 सवारियो समेत बस में सवार करीब 15 लोगो को चोटे आई है। हादसा इतना भयानक था कि बस ड्रायवर सीट और स्टेरिंग के बीच में फंस गया जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मश्ककत के…
नई दिल्ली : पूरे विश्व भर में इस वक्त महिला सशक्तिकरण का नारा तेज हो चला है। महिलाएं आज हर वो काम कर रही हैं जो सिर्फ कभी मर्द किया करते थे। आज वे हर वो मुकाम हासिल कर रही हैं जिनसे वे कभी दूर हुआ करती थी। सरकार ने भी बेटियों और महिलाओं के हक़ के लिए कई ऐसी योजनाएं भी चलाई हैं और कई ऐसे काम भी किये जा रहे हैं जिनसे उनका नाम हो और इससे बाकी लड़कियों को भी प्रेरणा मिले। ऐसा ही कुछ हुआ है पंजाब में जहां इतिहास में पहली बार दो महिला IPS…
रायपुर : पुरे प्रदेश में 26 जनवरी 2023 दिन गुरूवार को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2023 सोमवार को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि शुष्क दिवस के अवसर पर पुरे प्रदेश में कम्पोजिट तथा विदेशी मदिरा दुकानों, होटल बार, भांग दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने के आदेश जारी किया गया है। उक्त दिवसों में मदिरा, मादक पदार्थ विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के दौरे में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम गिरौला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा आमसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम गिरौला से दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.45 बजे पी.जी. कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउण्ड धरमपुरा पहुंचेंगे और वहां संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज बुधवार है और आज का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान श्रीगणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। मेष राशि – शैक्षिक कार्यों में व्यवधान हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वृष राशि – माता का सहयोग मिलेगा।…
IND Vs NZ 3rd ODI Result : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 3 मैचों की ODI सीरीज में मेहमान टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। सीरीज के आखिरी मुकाबले को टीम इंडिया ने 90 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ODI रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गई हैं। भारतीय टीम t20 में भी पहले नंबर पर हैं। बल्लेबाजों के दिखाया कमाल सीरीज के सभी मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी मुकाबले में भी ओपनर बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी…
महासमुंद : जिले के बसना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर उड़िसा की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार से 5 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में कार सवार युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ होते उत्तरप्रदेश ले जाने वाला है। सूचना पर पुलिस वाले परसकोल चैक पहुंचकर नाकाबंदी करते खडे थे। उक्त संदिग्ध वाहन उडिसा की ओर से आते दिखा जिसे रोककर तलाशी…
बिलासपुर : देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है। राज्य की सेंट्रल जेल के एक कैदी ने नवीन जिंदल को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र लिखा। पत्र में लिखा है कि 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपए नहीं मिले तो वह उनकी हत्या कर देगा। नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोटरा रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया है। धमकी भरा लिफाफा कथित तौर पर 18 जनवरी…
धार ; वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के धार जिले में डायनासोर के 256 जीवाश्म अंडों और घोंसलों का पता लगाया है। ये जीवाश्म अंडे बड़े डायनासोरों में से एक शाकाहारी टाइटनोसॉर के हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय और मोहनपुर-कोलकाता व भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने भी मध्य प्रदेश के धार में बाग और कुक्षी क्षेत्रों में ओवम-इन-ओवो या मल्टी-शेल अंडे की खोज की सूचना दी है। जर्नल पीएलओएस वन (PLOS ONE) में प्रकाशित इस खोज से भारतीय उपमहाद्वीप में टाइटनोसॉरस के जीवन के बारे में अंतरंग विवरण का पता चला है. शोधकर्ताओं ने कहा कि मध्य…
