Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
भिलाई : शराब की तलब ऐसी थी कि शिक्षक ने गणतंत्र दिवस को ही मजाक बना दिया। शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंच गये, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को कर दी। जिसके बाद डीईओ ने प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया। मामला भिलाई के फुंडा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधान पाठक शैलेष कुमार ठाकुर शराब पीकर स्कूल पहुंच गये थे। 26 जनवरी के कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने जब प्रधान पाठक को शराब के नशे में देखा, तो गुस्से से उन्होंने इसकी शिकायत…
शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 लड़कों की मौत हो गई। सभी शव को बाहर निकाला गया है। वहीं 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के नाम राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल, और कपिल विश्वकर्मा है। जानकारी के मुताबिक ये पांचों लड़के खदान में कोयला चुराने गए थे। जहां खदान के अंदर ही मिथेन गैस के रिसाव से 4 युवकों की मौत हो गई वहीं एक घायल बताया जा रहा है। मिली रिपोर्ट के अनुसार यह खदान धनपुरी ओसियम खदान 2018…
रायपुर : आज से सीएम भूपेश बघेल चुनावी बजट के लिए मंत्री स्तरीय चर्चाएं शुरू कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज विभागीय बजट को लेकर मंत्री उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल और अमरजीत भगत से चर्चा करेंगे। दरअसल, आज ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री उमेश पटेल और मंत्री अमरजीत भगत के विभागों की बजट चर्चा मुख्यमंत्री के साथ है । माना जा रहा है कि आज बजट चर्चा में बेरोजगारी भत्ता को लेकर प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी। सीएम बघेल ने एक अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है।
रायपुर : एक तरफ पूरा देश शहीदों को नमन कर रहा है। देश की आन, बान और शान के लिए शहीदों को श्रेय दे रहा है और दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग है, जो शहीदों के नाम पर खुद की वाहवाही बटोरने का भद्दा मजाक करने से गुरेज नहीं कर रहे। एक ऐसा ही मामला खम्हारडीह के हाईप्रोफाइल सोसायटी ” सिटी ऑफ ड्रीम” में देखने को मिला। जहां, 26 जनवरी पर कार्यक्रम तो “एक शाम शहीदों के नाम” का रखा गया था, लेकिन हैरानी इस बात की थी, कि कार्यक्रम में एक भी ना तो स्वतंत्रता सेनानी की फोटो…
राजनांदगांव : संजय सिंह झड़ेकार सहायक औषधि नियंत्रक राजनांदगांव द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें अनावेदक बखरूटोला निवासी जाकेष साहू पिता तुलसीराम साहू जो कि ग्राम पैरीटोला स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है, आवेदक को शासकीय सेवक होना जानते हुए भी आवेदक के विरूद्व विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फर्जी शिकायत कर बेईमानी से अवैध उगाही हेतु काॅल कर दबाव बनाया एवं आवेदक से मीटिंग रखकर प्रत्यक्ष रूप से शिकायत वापस लेने के लिए 02 लाख रूपये की डिमाण्ड किया जिसे आवेदक संजय सिंह झड़ेकार द्वारा स्वयं के मोबाईल से रिकार्ड…
Bad Luck Plants : वैसे तो हरे-भरे पेड़ पौधे सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, परन्तु कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो दुर्भाग्य और कंगाली लेकर आते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो जीवन में परेशानियों का कारण बनते हैं। कहा जाता है कि यदि ऐसे पौधे आस पास लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है।…
Aaj Ke Rashifal 27/01/23 : आज इन राशि वालो को रहना होगा सावधान… धन को लेकर…जाने सभी राशियों का हाल….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज शुक्रवार है और आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। मेष राशि – भाई-बहन के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। वृष राशि…
दुर्ग : दुर्ग जिला में सुपेला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दुर्गेश शर्मा को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे ने बेस्ट थाना प्रभारी के रूप में सम्मानित किया है। बताया जाता है कि शर्मा ने थाना को सजाने संवारने में बेहतर भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही अपराधियों की धरपकड़ करने के साथ-साथ अपराध के निकाल करने में भी उनकी महती भूमिका रही जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने उन्हें बेस्ट थाना प्रभारी व बेस्ट थाना का अवार्ड देने के लिए उनका नाम नामांकित किया था। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम…
बालोद : बालोद शहर की शिव कॉलोनी में रहने वाली 7 माह की गर्भवती महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला का नाम प्रेरणा मोरार (25 वर्ष) था। उसका पहले से 5 साल का एक बच्चा है और वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति महेंद्र मोरार जिला अस्पताल में वार्ड बॉय है। जब पति गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए जिला अस्पताल गया, तो इधर पत्नी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 साल के बेटे…
रायपुर : आरक्षण को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच कुछ चर्चाएं भी हुई। हालांकि चर्चाओं के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस की संध्या पर राज्यपाल अनुसूईया उईके से मुलाकात की। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त और 26 जनवरी को ऐसी परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचते हैं और राज्यपाल से मुलाकात करते हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राजभवन पहुंचे और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।…
