Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
गरियाबंद : जिले के पाण्डुका वन परिक्षेत्र के ग्राम मुरमुरा झरझरा मन्दिर के जंगलों में तीन दिनों से एक दंतैल हाथी डेरा जमाए हुए है। जो जमाही गांव में उत्पात मचाने के बाद अब मुरमुरा के जंगल में डेरा जमाए हुए है। जिससे वन विभाग ने आस-पास के आधा दर्जन गांवो को अलर्ट जारी कर दी है। बता दें कि दंतैल हाथी मुरमुरा बिट के कक्ष क्रमांक 80,81 में विचरण कर रहे है। ये दंतैल काफी आक्रमक बताए जा रहे है। इसलिए वन विभाग एवं हाथी मित्रों द्वारा लगातार ट्रेकिंग कर लोगों को व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से जानकारी दे…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन होगा। अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। 24 से 26 फरवरी तक नवा रायपुर के मेला मैदान में अधिवेशन हाेगा। इसमें अतिथियों का स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। वहीं अतिथियों के आने-जाने की जिम्मेदारी मोहम्मद अकबर की होगी। लोगों के रूकने-ठहरने की व्यवस्था शिवकुमार डहेरिया और रामगोपाल देखेंगे। नवा रायपुर के मेला मैदान में 5 से 6 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए एक नया शहर ही बसाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसका नाम शहीद…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज सोमवार है और आज का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। मेष राशि- धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध में कमी आयेगी। परिवार का साथ…
कोरिया : जिले के बैकुंठपुर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने बीती रात को गिरजापुर धान खरीदी केंद्र के चार कर्मचारियों के घर दबिश देकर 16200 बारदाना जब्त किया है। मामले का हिसाब-किताब करने पर जब्त बारदाने में भरे गए धान की कीमत 1.62 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है। इधर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित है। बता दें कि गिरजापुर खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर सिर्फ कागजों में फर्जी तरीके से धान खरीदी की तैयारी करने की शिकायत मिली थी। मामले में कलेक्टर विनय लंगेह के…
नई दिल्ली : भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आज रविवार को इंग्लैंड को 7 विकेट के बड़े अंतराल से हराकर टी-20 विश्व कप जीत लिया और एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम की इस जीत के बाद उन्हें देश भर से बधाइयां मिल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा – अंडर-19 वर्ल्डकप में विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता से आने वाले कई क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।…
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुरूद थाना क्षेत्र में उधार नहीं चुकता करने के कारण शख्स ने महिला की नाबलिग बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने साल 2022 में आरोपी सुदर्शन नागरची से 5 हजार रुपये उधार लिया था। वहीं उसी दिन से आरोपी महिला की बेटी पर बुरी नियत रखता था। साथ ही आरोपी ने डरा धमका कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया…
रायपुर : रायगढ़ के नटवर स्कूल के पास एक मिलेट कैफे चल रहा है। यूं तो कई खूबियों के कारण यह अपने आप में अनूठा कैफे है। इस कैफे में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों से बने लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं। जिसमें स्वाद के साथ सेहत की जुगलबंदी होती है। इस कैफे को प्रदेश के पहले मिलेट कैफे होने का गौरव हासिल है, जिसके संचालन का जिम्मा पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। आज इसकी पहचान में एक नई खासियत जुड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका…
बालोद : जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में एक घर से नवविवाहिता की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मृतिका के पति ने भी आत्महत्या की कोशिश की। मामले में पुलिस न शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि घटना शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मृतिका गीतेश्वरी साहू की उसके घर में जली हुई लाश मिली। गीतेश्वरी की मौत का पता तब चला, जब उसका पति चंद्रकांत साहू घर लौटा। उसने बताया कि…
महासमुंद : जिले के बागबाहरा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ज्वेलर्स शाॅप में चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ज्वेलरी सहित साढ़े 3 लाख का माल बरामद किया है। बता दें कि 27 जनवरी को बीएल ज्वेलर्स बागबाहरा के संचालक जयकृष्ण सोनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके ज्वेलरी दुकान में एक व्यक्ति द्वारा बी.एल. ज्वेलर्स दुकान में बैठे उनके पिताजी को बातों में उलझाकर कुल 28 नग सोने के आभूषण एवं 5 नग चांदी के ताबीज कुल 207350 रूपये व 17 जोडी चांदी…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। उनको भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के समापन समारोह में शामिल होना है। यात्रा के समापन पर सोमवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक बड़ी रैली होनी है। इसमें सभी 23 विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया गया है। रायपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सात सितम्बर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का कल समापन हो रहा है। पूरे देश भर के नेता श्रीनगर पहुंच रहे हैं। मैं भी उसमें शामिल होने जा रहा हूं। बताया जा…
