Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
छतरपुर :- सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर 9 सितंबर को एक महिला संदिग्ध हालत में मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश आने के बाद महिला ने पति सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला पहले भी 3 बार गैंगरेप का मामला दर्ज करवा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित महिला को उसका पति घुमान के…
रायपुर :- राज्य सरकार ने वित्त सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है। तीन संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है, वहीं उप संचालक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर किये गये हैं।
रायपुर. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले…
जशपुर: भोले-भाले ग्रामीणों को जादुई कलश का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर जिला गिरोह का जशपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. ठगी के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं. जादुई कलश से अरबों कमाने का लालच: मामला थाना पत्थलगांव से जुड़ा है. वर्ष 2021 में आर.पी. ग्रुप नामक फर्जी कंपनी बनाकर ठगों ने ग्रामीणों को यह झांसा दिया कि कोरबा जिले के मंडवारानी में एक “जादुई कलश” मिला है. आरोपियों का दावा था कि…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. रायपुर के गुढ़ियारी रोड कोटा स्थित हॉस्पिटल को मरीज की मौत के मामले में दोषी मानते हुए आयोग ने अस्पताल प्रबंधन को भारी मुआवजा देने का आदेश दिया. आदेश के तहत अस्पताल को 15 लाख रुपये मुआवजा (26 नवंबर 2012 से भुगतान तक 6 प्रतिशत ब्याज सहित), 1 लाख रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और 10,000 रुपये वाद व्यय के रूप में परिवादिनी को देना होगा. हादसे के बाद लंबा इलाज: हिमांशु सोनी वर्ष 2008 में एक सड़क हादसे का शिकार हुए थे. हादसे के बाद उनके…
. 🌺 ||श्री राधे||🌺🔱 जय मां आदिशक्ति 🔱दैनिक पञ्चांग व राशिफल दिनाँक:-13/09/2025,शनिवारषष्ठी, कृष्ण पक्ष,आश्विन(समाप्ति काल) तिथि————– षष्ठी 07:22:41. तकतिथि—- सप्तमी 29:03:50(क्षय )पक्ष————————– कृष्णनक्षत्र———– कृत्तिका 10:10:24योग————– हर्शण 10:31:23करण————वणिज 07:22:41करण——– विष्टि भद्र 18:10:56करण—————बव 29:03:50वार———————— शनिवारमाह———————— आश्विनचन्द्र राशि—————— वृषभसूर्य राशि——————– सिंहरितु————————— शरदआयन—————— दक्षिणायणसंवत्सर——————- विश्वावसुसंवत्सर (उत्तर)-‐———— सिद्धार्थीविक्रम संवत—————- 2082गुजराती संवत—————2081शक संवत—————— 1947कलि संवत—————— 5126सूर्योदय—————- 06:04:42सूर्यास्त—————– 18:25:00दिन काल————– 12:20:17रात्री काल————– 11:40:09चंद्रास्त—————– 11:58:14चंद्रोदय—‐————- 22:21:15लग्न—- सिंह 26°17′ , 146°17’सूर्य नक्षत्र———— पूर्वाफाल्गुनीचन्द्र नक्षत्र—————– कृत्तिकानक्षत्र पाया——————- लोहा 🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩 ए—- कृत्तिका 10:10:24 ओ—- रोहिणी 15:46:03 वा—- रोहिणी 21:22:51 वी—- रोहिणी 27:00:50 💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮 सकृज्जल्पन्ति राजानः सकृज्जल्पन्ति पण्डिताः ।सकृत्कन्याः प्रदीयन्ते त्रीण्येतानि सकृत्सकृत् ।।।।चाo नीo।। यह बाते…
उडुपीः- कर्नाटक के उडुपी स्थित ब्रह्मावर तालुका के कोक्कर्णे में 12 सितंबर शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. एक सनकी युवक ने अपनी शादी की पेशकश ठुकराने वाली युवती पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना के बाद युवती का परिवार सदमे में है. क्या है घटनाः पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था. युवती, बार-बार उसका प्रस्ताव ठुकरा रही थी. पिछले दो हफ्तों से युवती ने आरोपी का फोन…
कोरबा :- जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फोकट पारा मोहल्ले से लगे हसदेव नदी के किनारे पुल के नीचे एक नवजात कन्या शिशु का शव बरामद हुआ है. जिसका जन्म समय से पहले होना बताया जा रहा है. चादर में लपेटकर शिशु के शव को पुल से नीचे फेंका गया था. बच्चों ने खेलते हुए इसे सबसे पहले देखा और फिर अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. चादर में लिपटा मिला शिशु का शव: शुक्रवार सुबह पुल…
कोरबा:- स्पेशल कोर्ट ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और फिर पेचकस से गोदकर युवती की हत्या के करीब ढाई साल पुराने मामले में आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली चौकी सीएसईबी में पुलिस ने हत्या के आरोप में जशपुर के बगीचा निवासी सहबान खान उम्र 30 को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी सहबान ने युवती से दुष्कर्म और हत्या करना स्वीकार किया था। वहीं पोस्टमार्टम में युवती की शरीर पर सूजानुमा औजार से 51 बार…
CG: एंबुलेंस ड्राइवर ने नशे में ले ली एक युवक की जान, दीवार तोड़कर घर में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी राजनांदगांव:- खैरागढ़ में गुरुवार की रात तेज रफ्तार एम्बुलेंस घर में जा घुसी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दाऊचौरा नाका के पास एक एंबुलेंस चालक ने कथित तौर पर नशे में गाड़ी चलाई। वाहन पर नियंत्रण खोने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। एंबुलेंस की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर की दीवार टूट गई और अंदर खड़ी दो गाड़ियाँ भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।…
