Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
क्रिकेट की दुनिया में सेक्सुअल असॉल्ट (यौन दुराचार) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पूर्व क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न और दो महिलाओं को संग (नशीला पदार्थ पिलाने) का लगा है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, जिसकी खबर से क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. दरअसल, यह घटना लंदन के चेल्सी स्थित ‘द बाउंड्री नामक एक पब में हुई. यह पब इंग्लैंड के कई जाने-माने क्रिकेटरों की साझेदारी में है, जिसमें ब्रेंडन मैकुलम (इंग्लैंड के हेड कोच), जोस बटलर, इयोन मॉर्गन और सैम बिलिंग्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. आरोप है…
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- रिश्तों में जब खोट आ जाए तो रिश्ते तो शर्मसार होते ही हैं, समाज में बदनामी भी होती है. कुछ ऐसा ही हुआ है एमसीबी जिले में जहां जीजा ने अपनी नाबालिग साली का ही अपहरण कर लिया. जनकपुर पुलिस एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जीजा की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से की गई. पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी लड़का का चचेरा जीजा रिश्ते में है. जीजा ने किया नाबालिग साली का अपहरण: पीड़िता के पिता के जैसे ही खबर लगी की उनकी बेटी का अपहरण हो गया…
स्वास्थ्य को एक अनमोल वरदान कहा जाता है. इसलिए हेल्दी रहने के लिए शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है. अगर इनमें से किसी की भी कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसका इफेक्ट हमारे ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है. आयरन की कमी भी इन्हीं में से एक है. WHO के अनुसार, आयरन की कमी को आमतौर पर एनीमिया भी कहा जाता है. यह समस्या तब होती है जब हमारे शरीर को पर्याप्त आयरन नहीं मिल पाता है. दरअसल, NHS की वेबसाइट के मुताबिक, आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में पाए…
हैदराबाद :- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक सिनेमा हॉल के पास दिनदहाड़े डकैती की घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया. दो लोग एक कार में 40 लाख रुपये ले जा रहे थे, तभी बदमाशों ने जानबूझकर उन्हें पीछे से टक्कर मारी, बंदूक और चाकू से धमकाया और पैसे छीन लिए. हालांकि, भागते हुए लुटेरों की कार कुछ ही देर बाद पलट गई, जिससे उन्हें 8.5 लाख रुपये छोड़कर बाकी पैसे लेकर भागना पड़ा. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना शंकरपल्ली मंडल के हुसैनपुर और कोठापल्ली गांवों के पास हुई. मेडचल जिले के…
भिलाई:- कुम्हारी थाना क्षेत्र में टायर फटने से केमिकल लेकर जा रहा टैंकर पलट गया. टैंकर के पलटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई. जैसे ही लोगों को पता चला कि टैंकर में केमिकल भरा है और उसका रिसाव हो रहा है. लोग दहशत में आ गए. हादसा रायपुर और दुर्ग जाने वाली सड़क पर हुआ. दहशत में आए लोग: हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई. टैंकर से रिस रहा केमिकल सड़क से होते हुए पास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गया. खारुन ग्रीन कॉलोनी के लोगों के जैसे ही टैंकर…
झांसी:- जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया. महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है. बता दें कि पूरा मामला गरौठा थाना क्षेत्र का है. 4 साल पहले मऊरानीपुर थाना क्षेत्र निवासी शनि से ब्यूटीशियन सफीना की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही…
बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ में इस समय सायबर फ्रॉड के मामले बढ़ गए हैं. पुलिस के मुताबिक ज्यादातर पढ़े लिखे लोग आसानी से सायबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं जो काफी चिंता वाली बात है. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में सामने आया है. जहां एक महिला से 16 लाख रुपये की ठगी हो गई. टिकरापारा स्थित जलाराम मंदिर के पास रहने वाली 40 वर्षीय महिला परविंदर कौर के वॉट्सएप नंबर को किसी ने अनजान ग्रुप में जोड़ दिया. महिला ने अपने वॉट्सएप नंबर को उस ग्रुप से एक्जिट नहीं किया और उसी ग्रुप में बनी रही. जिसका खामियाजा महिला को…
नई दिल्ली :- आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट में जाकर सिर्फ बैठना और घंटों बातें करना गलत भी हो सकता है? हम में से ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि कैफे या रेस्टोरेंट हमारी सुविधानुसार बैठने और मिलने-जुलने की जगह हैं. लेकिन हकीकत ये है कि इनके भी अपने कुछ नियम होते हैं. अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं, तो आपको असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ. इंग्लैंड के एक कैफे में बिना ऑर्डर दिए बैठने पर उन्हें पॉलाइटली बाहर जाने को कह…
गौरेला पेंड्रा मरवाही:- पेंड्रा थाना क्षेत्र के सिलपहरी माल टोला में सोननदी से रेत लेने ट्रैक्टर में गए दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मजदूरी करते थे. मृतकों का नाम कमलेश प्रजापति और वंदना बाई है. पेड़ के नीचे खड़े होने के दौरान गिरी बिजली: कमलेश और वंदना ट्रैक्टर से सोननदी पहुंचे थे. दोनों नदी किनारे से रेत उठाकर ट्रैक्टर में भर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली. देखते ही देखते गर्जना के साथ तेज बारिश होने लगी. जिसके बाद ट्रैक्टर सड़क पर छोड़कर दोनों बारिश से बचने पास के पेड़ के नीचे चले गए. .उसी…
मध्यप्रदेश:- मुख्यमंत्री मोहन यादव हॉट एयर बैलून की सवारी करने के लिए पहुंचे थे लेकिन तेज हवा के कारण वे इसकी सवारी नहीं कर सके। इसी दौरान बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तय कार्यक्रम के अनुसार हॉट एयर बैलून की सवारी करने वाले थे, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। तेज हवाओं के कारण सुरक्षा कारणों से बैलून को उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई। इसी बीच, बैलून को उड़ान के लिए तैयार करते समय उसके निचले हिस्से में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने…
