Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर: राजधानी में न्यूड पार्टी और पूल पार्टी के भंडाफोड़ के बाद कई बड़े नाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में स्वास्थ्य विभाग का निलंबित बाबू, हाउसिंग बोर्ड का पूर्व इंजीनियर, कैटरर्स का संचालक और इवेंट प्रमोटर तक शामिल हैं। राजधानी के हाईप्रोफाइल क्लबों और फार्म हाउस की आड़ में अश्लीलता, देह व्यापार और अवैध वसूली का संगठित तंत्र चलाया जा रहा था। एंट्री शुल्क भी मोटी रकम में वसूली जा रही थी, न्यूड पार्टी के लिए 20 हजार और पूल पार्टी के लिए दो से ढाई हजार रुपये…
नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को संपूर्ण वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को निलंबित करने से इनकार कर दिया लेकिन कानून के कुछ प्रावधानों पर रोक लगाने का फैसला किया. भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए जी मसीह की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश सुनाया. पीठ की ओर से फैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पीठ ने पाया कि कानून के संपूर्ण प्रावधानों पर रोक लगाने का कोई मामला नहीं बनता. पीठ ने कहा कि उसने उस प्रावधान पर रोक लगा दी है जो एक कलेक्टर को यह निर्धारित करने का अधिकार देता…
भिलाई: दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छोटे पुल पर हादसा हुआ है, जहां 27 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना रविवार शाम की है, जबकि 16 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया जा सका। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अहिवारा के निवासी दविंदर सिंह रंधावा के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब 6 बजे दविंदर अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग स्थित शिवनाथ नदी के…
जौनपुर :- जिले के लाइन बाजार क्षेत्र के सीहापुर के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. छत्तीसगढ़ से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम जा रहे थे. इनकी धार्मिक यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी. बताते हैं कि छत्तीसगढ़ से करीब 50 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे. जिला…
. 💫💫 || श्री राधे||💫💫💓🌞 राधारमण जी 🌞💓आज का पञ्चांग दिनाँक:-15/09/2025,सोमवारनवमी, कृष्ण पक्ष,आश्विन तिथि———— नवमी 25:30:39. तकपक्ष————————– कृष्णनक्षत्र——— मृगशिरा 07:30:42योग———- व्यतिपत 26:33:18करण————- तैतुल 14:15:00करण————— गर 25:30:39वार———————— सोमवारमाह———————— आश्विनचन्द्र राशि—————– मिथुनसूर्य राशि——————— सिंहरितु————————— शरदआयन—————— दक्षिणायणसंवत्सर——————–विश्वावसुसंवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थीविक्रम संवत—————- 2082गुजराती संवत————– 2081शक संवत—————— 1947कलि संवत—————— 5126सूर्योदय—————- 06:05:36सूर्यास्त—————– 18:22:41दिन काल————– 12:17:04रात्री काल————– 11:43:22चंद्रास्त—————– 14:07:57चंद्रोदय—————– 24:22:52लग्न —- सिंह 28°14′ , 148°14’सूर्य नक्षत्र———– उत्तराफाल्गुनीचन्द्र नक्षत्र—————- मृगशिरानक्षत्र पाया——————- लोहा 🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩 की—- मृगशिरा 07:30:42 कु—- आर्द्रा 13:16:59 घ—- आर्द्रा 19:04:47 ङ—- आर्द्रा 24:54:08 💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮 ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद सूर्य= सिंह 28°49 , उoफाo 1 टेचन्द्र= मिथुन 05°30 , मृगशिरा…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने वाला है। वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील राज्य के 12वें मुख्य सचिव बनेंगे। फिलहाल वे एशियन डेवलपमेंट बैंक मनीला में पदस्थ हैं और वहां से जल्द ही रिलीव होकर अगले हफ्ते तक रायपुर लौटने की संभावना है। ADB से रिलीव, रायपुर वापसी की तैयारी सूत्रों के अनुसार विकास शील को ADB मनीला से रिलीव कर दिया गया है। अब वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से राज्य सरकार को नई ऊर्जा मिलेगी। IAS विकास शील…
नई दिल्ली :- स्वस्थ रहने के लिए ओरल हेल्थ का अहम रोल होता है. इसके लिए मुंह को अंदर से साफ रखना बेहद जरूरी है. हम जो खाना खाते हैं वो मुंह के जरिए पेट में जाता है. लेकिन हम में से कई लोग ऐसे भी हैं जो तीन महीने से ज्यादा समय तक एक ही ब्रश से दांत साफ करते हैं. इससे हमारे शरीर में कई बीमारियां घर कर सकती हैं और हमें पता भी नहीं चलता. इसलिए सबसे पहले आपको नियमित रूप से अपना ब्रश बदलने की जरूरत है. ब्रश को साफ रखना भी जरूरी है. आप हर…
पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करने वाले हैं. यह कदम उत्तर बिहार और सीमांचल के लिए हवाई संपर्क की दशकों पुरानी मांग को पूरा करेगा. अब तक हवाई सुविधा से वंचित इस इलाके को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलेगी. आज से ही हवाई यात्रा भी यहां से शुरू हो जाएगी. 36 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ : एयरपोर्ट टर्मिनल के साथ ही प्रधानमंत्री करीब 36 हज़ार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, कृषि और शिक्षा से जुड़े कई…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आस्था और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. शहर के गुढ़ियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्म शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे. इस दरबार में बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा सुनाएंगे. इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है. अक्टूबर महीने में होगा आयोजन: यह आयोजन अक्टूबर महीने में होगा. 4 अक्टूबर से बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार शुरू होगा और यह 8 अक्टूबर तक चलेगा. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा के लिए आयोजकों की तरफ से तैयारी की जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें लाखों लोगों की…
रंगारेड्डीः तेलंगाना के रंगारेड्डी से हनीट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक गैंग ने एक योग गुरु को अपने जाल में फंसाकर करीब 50 लाख रुपये ठग लिये. इसके बाद गिरोह ने 2 करोड़ रुपये और मांगे. तब जाकर योग गुरु ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस की शरण ली. पुलिस ने जाल बिछाकर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. कैसे फंसाया योग गुरु कोः पुलिस के मुताबिक, रंगारेड्डी जिले योग गुरु एक योग आश्रम चलाते हैं. अमर गिरोह ने उनसे मोटी रकम ऐंठने की साजिश की. गिरोह ने दो महिलाओं को स्वास्थ्य कारणों से आश्रम में…
