Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
नई दिल्ली:- प्रोविडेंट फंड एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं. इसका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किया जाता है. यह योजना वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भविष्य में फाइनेंशियल सिक्योरिटी सुनिश्चित करने और पेंशन लाभ प्रदान करने के लिए बनाई गई है. पीएफ खाते पर ब्याज मिलता है. आमतौर पर कर्मचारी यह पैसा रिटायरमेंट के बाद आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर जमा करते हैं. ऐसे में अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाए तो उसके पीएफ अकाउंट में जमा पैसा उसके नॉमिनी को दे दिया जाता है. ऐसे में अगर कर्मचारी शादीशुदा है…
जबलपुर:- मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक और बड़ी लापरवाही नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामने आई है। अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में भर्ती तीन मरीजों को चूहों ने बुरी तरह से काट लिया। यह घटना तब हुई जब पिछले एक महीने से विभाग में चूहों के आतंक की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह घटना इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो मासूमों की मौत के बाद जारी की गई चेतावनियों को नजरअंदाज करने का सीधा परिणाम है। पहले मां फिर…
सक्ति :- जिले के करही गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने शराब पी थी और शराब पीने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, मृतकों ने कथित तौर पर गांव में बिक रही शराब का सेवन किया था। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के…
महासमुंद :- छत्तीसगढ़ के महासमुंद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, पुलिस ने बेमचा नहर में मिले युवक की हत्या की गुत्थी 6 दिन में सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतक पिलेश्वर साहू की कथित प्रेमिका देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल को गिरफ्तार किया है। आइए जानते है आखिर क्यों की गई ये नृशंस हत्या. पुलिस ने बताया कि, की रात मामूली विवाद मौत की वजह बनी। मां-बेटे ने मिलकर की बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए मृतक पिलेश्वर साहू के मुंह में कपड़ा ठूंसा… चाकू से गला और…
नई दिल्ली:- देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सरकार दिवाली से पहले किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस बार कुछ किसानों के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. यदि किसान वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, तो उनकी 21वीं किश्त रोक दी जाएगी और वेरिफिकेशन पूरी होने तक उन्हें लाभ नहीं मिलेगा. नया अपडेट क्या है सरकार ने योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने या अधिकार लेने…
अहमदाबाद:- गुजरात के सूरत स्थित पर्वत गांव में नगर निगम संचालित बगीचे का जर्जर लोहे का गेट गिरने से तीन साल के मासूम बच्चे आर्यन संजय सुवालिया की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में दो अन्य बच्चों के घायल होने की भी उम्मीद है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार और समुदाय के लोगो में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. परिजनों ने न्याय मिलने तक तब शव लेने से भी इनकार कर दिया है और घटना पर अपना कड़ा विरोध जताया. डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित किया जानकारी के मुताबिक…
रायपुर:- विष्णु देव साय सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 13 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. प्रशासनिक कसावट लाने के लिए किए गए इस फेरबदल में कई प्रमुख जिलों के मुख्य वन संरक्षकों की जिम्मेदारी बदल दी गई है. 13 IFS अधिकारियों का तबादला: छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 आईएफएस अधिकारियों की पदस्थापना सूची जारी की है. इस आदेश पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी ने हस्ताक्षर किए हैं. इन अफसरों का हुआ तबादला राजेश कुमार चंदेले (2003 बैच): सदस्य सचिव,…
वाराणसी :- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ते ही जा रही है, उनकी कथाओं में हनुमान भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है। भारत के अलावा दूसरे देशों में धीरेंद्र शास्त्री की ख्याती तेजी से बढ़ी और अब मुश्लिम देशों में भी उनकी कथा का आयोजन किया जाने लगा है। लेकिन इस बीच धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जलती चिताओं के बीच साधना करते नजर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों भगवान भोलेनाथ की नगरी बनारस के प्रवास पर हैं। बनरस प्रवार के…
रायगढ़ :- जिले के लैलूंगा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल की हेराफेरी करते हुए 25 बोरी चावल ट्रक से बरामद किया है। यह कार्रवाई फुलीकुंडा में की गई, जहां चावल खाली करने के बाद ट्रक चालक, हमाल और मुंशी की मिलीभगत से 25 बोरी चावल को ट्रक में छिपाकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने तत्काल मौके पर दबिश दी और चावल बरामद कर लिया। इस मामले में ट्रक चालक, लोडिंग करने वाले हमाल और मुंशी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों…
छत्तीसगढ़:- बिलासपुर जिले के सरकंडा पुलिस ने नाबालिग बालिका से वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी और दो नाबालिग बालिकाओं को पकड़ा है। दरअसल, पीड़िता की मां ने 8 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी घर से नाराज होकर लापता हो गई है। तलाश के दौरान बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया कि उसकी सहेली और उसके परिजन उसे बहलाकर रायगढ़ ले गए थे। वहां उसे शराब पिलाकर जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला जाता था।…
