जांजगीर : डांसरों के साथ ठुमका लगाना ASI को भारी पड़ गया। एसपी ने ASI फुलेश्वर सिंह सिदार को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर ASI का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर जब SP ने जांच करायी, तो आरोप सही पाया गया। जिसके बाद एसपी ने मिली रिपोर्ट के आधार पर ASI फुलेश्वर सिंह सिदार को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 30 सितंबर की रात का था, ग्राम सोनादह के थाना बिर्रा में एक आर्केस्ट्रा का कर्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचे और डांसर्स के साथ डांस करने लगे, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। सस्पेंशन आदेश में एसपी ने लिखा है कि ASI फुलेश्वर सिंह सिदार ने अपने कर्त्वय स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक स्थल पर वर्दी में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। सस्पेंड कर पुलिस अधीक्षक ने जांजगीर पुलिस लाइन अटैच किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ASI सस्पेंड : रंगीनमिजाजी ASI को पड़ गयी भारी, डांसर्स के साथ ठुमका लगाने वाले ASI को किया गया सस्पेंड
# latest news ASI Suspended breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Janjgir - Champa Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Police Police Line Atechh Raipur Social Media Post Social Media Video Vireal Social Media Viral Social Media Viral Post Social Media X Viral Suspended Today Today khabar Today news दबंग राजधानी

