कोरबा । कोरबा जिले में जलती हुई आग के भट्ठा में धकेलने से 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है। जहां मोहर्रम के अवसर पर ताजिया रैली निकालने के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई. इस दौरान यह घटना घटी है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे. बताया जा रहा कि पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी, इस दौरान नाबालिग को आग के भट्ठा में धकेल दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया नोनबीर्रा गांव में तीन भाई एक साथ मोहर्रम कार्यक्रम देखने गए हुए थे इस दौरान अंगार के पास बैठे हुए थे कुछ नाबालिग 5 से 6 की संख्या में आए और उसे धक्का देकर भाग गए इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

