रायपुर : तीन बार दौरा रद्द होने के बाद अमित शाह का एक बार छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम बना है। हालांकि इस दौरान वो सभा या किसी अन्य कार्यक्रम में भाग लेने नहीं आ रहे हैं, बल्कि वो रायपुर में पार्टी नेताओं की मीटिंग लेने आ रहे हैं। आज अमित शाह रायपुर आयेंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। इधर अमित शाह के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रात को आते थे अब दिन में आ रहे। बीजेपी के नेताओं के साथ सहानुभूति है मेरी। बीजेपी के नेताओं को खूब डांट पड़ती है अमित शाह से। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:45 बजे वो रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से दोपहर 1:00 बजे ठाकरे परिसर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम को 7:00 बजे तक लेंगे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में वो शिरकत करेंगे। वहीं शाम 7:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से रवाना होकर 7:40 पर एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर वहां से शाम 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान वो पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक लेंगे। खबर तो यही है कि उनके दौरे से लौटने के बाद ही तीसरी लिस्ट भाजपा की जारी होगी। राहुल गांधी ने बिलासुपर में जातीय जनगणना की बात कही है, भाजपा को उसका कैसे जवाब देना है और महिला आरक्षण बिल को किस तरह से चुनाव में भुनाना है, उसे लेकर बैठक में वो बातचीत करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

