रायपुर : चुनाव में जीत को लेकर अमरजीत ने अपनी मुंछ क्या दांव पर लगायी, अभी से ही उनका मीम्स बनना शुरू हो गया। भाजपा ने ट्वीट कर अमरजीत का मीम्स जारी कर दिया है, जिसमें लिखा है कि दिसंबर 2023 में अमरजीत भगत का नया लुक। दरअसल बुधवार को भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान रामविचार नेताम ने ये ऐलान कर दिया था, जब तक भाजपा की सरकार नहीं बना लेते, तब तक नंदकुमार साय अपना बाल नहीं कटायेंगे। रामविचार नेताम के इस ऐलान का नंदकुमार साय ने भी मंच पर ही समर्थन किया था। उधर भाजपा ने नंदकुमार साय के बाल नहीं कटाने की प्रतिज्ञा बतायी, तो कांग्रेस ने भी पलटवार में देर नहीं लगायी।
श्री अमरजीत भगत का दिसंबर 2023 में नया लुक
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 15, 2023
हमें तो आपसे इतना ही कहना है @amarjeetcg जी कि आप इस लुक में
"क्या खूब लगते हो, बड़े सुंदर दिखते हो" pic.twitter.com/DuV6d1pQwI
अमरजीत ने चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी, युवा, महिलाओं, किसानों के लिए इतना काम किया है कि अगर सरकार नहीं बनाये, तो अपनी मुछ मुड़वा लेंगे। उधर अमरजीत ने मुंछ मुड़ा लेने का दावा कर दिया, तो भाजपा ने उनका मीम्स बनाकर शेयर कर दिया। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा.. अमरजीत भगत का दिसंबर 2023 में नया लुक.. हालांकि छत्तीसगढ़ की राजनीति में मुंछ पर दांव लगाना कोई नयी बात नहीं है। पूर्व में भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव भी अपनी मुंछों को दांव पर लगा चुके हैं।
