Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    25 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 25, 2026

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Aaj Ka Rashifal 07/02/23 : आज इन 5 राशि के लोगो को होगा धन का लाभ… पढ़े आपका दिन कैसा जायेगा
    कारोबार

    Aaj Ka Rashifal 07/02/23 : आज इन 5 राशि के लोगो को होगा धन का लाभ… पढ़े आपका दिन कैसा जायेगा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 7, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज इस राशि के जातक किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी। दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएंगे। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संघर्ष टालना उचित होगा।

    वृष राशि : अपने कार्यस्थल में अपने बॉस और अन्य अफसरों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखें. बिजनेस में आज सजग रहें क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है. कुछ मामलों में युवाओं को दूसरों से समझौता करना पड़ सकता है, इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है. माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा, परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका भी मिल सकता है, अच्छा रहेगा. किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धैर्य बनाए रखें और अपने सामाजिक दायित्व पर फोकस करें.

    मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोग आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और उत्साह के साथ काम करते रहेंगे. व्यापारियों को अपने व्यापार पर ही फोकस करते हुए उसे बढ़ाने की चिंता करनी चाहिए इधर उधर की बातों में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है. युवाओं को आत्मविश्वास तो बनाए रखना चाहिए किंतु अति आत्मविश्वास समस्या बन सकता है. मां की सेवा करने के साथ ही उनकी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि उनके स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. खाने पीने का काम करने वालों को सामान की गुणवत्ता पर भी नजर रखनी होगी वर्ना लोगों की सेहत और आपकी साख खराब हो सकती है. राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को अपने प्रचार प्रसार भी फोकस करना चाहिए.

    कर्क राशि : इस राशि के लोगों को ताजा परिस्थितियों को देखते हुए अपने नजरिये में परिवर्तन करना होगा. फुटकर कारोबारियों के यहां आज की बिक्री कुछ कम भी हो सकती है पार्टनरशिप वाले व्यापार में लाभ मिलने की स्थिति है. युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसके लिए उन्हें भागदौड़ तो करनी ही होगी. परिवार से दूर रहने वालों को अपने घर वालों से फोन पर बात करके या स्वयं घर जाकर संपर्क बनाना चाहिए. हाइपर एसिडिटी होने की आशंका है, इसका ध्यान रखते हुए सजग रहें और पहले से ही उसका एंटी डोज ले लें. जरूरतमंदों की मदद करें, ऐसा करने से आप अपने पुण्य का बैंक बैलेंस बढ़ाएंगे जो भविष्य में काम आएगा.

    सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों आज किसी दूसरे शहर की ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है, कपड़ों के व्यापारी आज अच्छी कमाई कर सकेंगे, अपने कारोबार पर ही फोकस करने की जरूरत है. मन में उलझन हो सकती है जिसके लिए अपने गुरु के पास बैठकर उनसे चर्चा कर मार्गदर्शन पाना चाहिए. घर का नल या पाइपलाइन से संबंधित कार्य पेंडिंग है तो आज ही उसे ठीक करें, इन कामों को रोकना नहीं चाहिए. सिर के पीछे की ओर, पीठ और कमर में दर्द होने की आशंका है, आज आपको काम कम और आराम ज्यादा करना चाहिए. युवा अपनी संगत पर नजर डालें और गड़बड़ लोगों से दूरी बना कर रखें. बुरी संगत बनी रहने पर बात में पछतावा होगा.

    कन्या राशि : धन की कमी के चलते कन्या राशि के लोगों को काम बनते बनते फंस सकते हैं कार्य में लापरवाही न करें, नौकरी पर खतरा हो सकता है. व्यापारियों को अपनी व्यापारिक हुनर की और मंजाई कर उसमें निखार लाने की जरूरत है. छात्र कमजोर विषयों की भी याद करने का प्रयास करें क्योंकि सरल विषय तो वह आसानी से याद कर लेते हैं. परिवार के सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहें तो परिवार का एक साथ उत्थान हो सकेगा. बीपी के मरीजों को क्रोध पर नियंत्रण करना जरूरी है, क्रोध करने से बीपी और भी बढ़ा तो दवा भी काम न करेगी. वाणी पर संयम रखें और सोच समझ कर ही कहीं बोलें नहीं तो विवाद होगा.

    तुला राशि : तुला राशि के लोगों को जो भी निर्णय लेना हो सबके बारे में सोच कर लेना चाहिए, एकतरफा निर्णय लेना ठीक नहीं होता. पुरानी गलतियों से सीखते रहिए क्योंकि यही कला आपकी सफलता कारण बनेगी. हर गलती कुछ न कुछ सीखने का संदेश देती है. पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी जरूरी है लेकिन छात्रों को दोनों के बीच तालमेल बनाना होगा. आज आपकी रिश्तेदारों और करीबियों से मिलने की योजना बनेगी, कभी कभी करीबियों से मिलने जाएं तो कभी उन्हें अपने घर पर भी बुलाएं. बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार आएगा, जिससे उनकी मानसिक अवस्था भी ठीक होगी. परिवार के सभी लोग अपने खाली समय में सामूहिक रूप से आनंद लें.

    वृश्चिक राशि : विदेशी कंपनियों से नौकरी का ऑफर मिल सकता है, इस दिशा में कोशिशें और तेज करनी चाहिए. व्यापारी छोटे निवेशों से लाभ कमा सकते हैं, आर्थिक उन्नति के नए रास्ते नजर आएंगे जिसका लाभ लेना चाहिए. युवा आलस्य के मामले में सतर्क हो जाएं और लापरवाही न करें. इसका असर करियर पर पड़ सकता है. परिवार में कोई छोटा हो या बड़ा सभी का सम्मान होना चाहिए. महिलाओं में हार्मोनल समस्या हो सकती है, अलर्ट रहें. कम्युनिकेशन और सहयोग आपके और सहपाठी के बीच के रिश्तों को और भी ताकत देगा.

    धनु राशि : धनु राशि के लोगों को जीवन यापन के लिए नए स्रोत मिलेंगे, उन्हें उनमें से सबसे अच्छे का चुनाव करना चाहिए. कारोबारियों को पहले से ही सचेत रहना चाहिए क्योंकि व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. उच्च शिक्षा पाने के लिए प्रयासरत युवाओं के रास्ते में रुकावट आ सकती है, पार करने का रास्ता तलाशना होगा. पुराने चल रहे घरेलू विवादों को हवा नहीं देना है, विवादों में उलझना ठीक नहीं उनका निदान निकालना चाहिए. पेट खराब हो सकता है इसलिए खानपान में संतुलन बनाए रखें और गरिष्ठ तथा मिर्च मसाले वाली चीजों से परहेज करें. घूमने और खरीदारी करने का मूड बन सकता है तो परिवार के साथ जाना चाहिए.

    मकर राशि : इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग कारोबार में सफलता के लिए शॉर्टकट न अपनाएं इससे आपको फायदा नहीं नुकसान ही होगा. भ्रम की स्थितियों के कारण युवा वर्ग की वाद विवाद होने की आशंका है, वाद विवाद को बचाने का प्रयास करें. घर परिवार से संबंधित सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, इससे घर परिवार में प्रसन्नता का आभास होगा. सायटिका और गठिया के रोगी अपनी सेहत पर ध्यान दें, परेशानी बढ़ सकती है. बेवजह की सैर के लिए निकलने वाले सतर्क हो जाएं, यह ठीक नहीं.

    कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोगों को विदेशों से नौकरी का ऑफर मिल सकता है, कोशिश करनी चाहिए. व्यापार में दिक्कतों के चलते मन परेशान हो सकता है, शांत मन से बैठ कर इन परेशानियों का हल तलाशना होगा. युवाओं को अपनी वाणी के रूखेपन को दूर कर विनम्रता और संयम रखना होगा तभी उनके काम बन सकेंगे. जीवन साथी से किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है उसे सुधारने का काम करें, संबंध मधुर होंगे. कान में दर्द हो सकता है, यदि परिवार में इस राशि के छोटे बच्चे हैं तो उनका खास ख्याल रखना होगा. सकारात्मक सोच रखें तो बिगड़े काम भी बन जाते हैं.

    मीन राशि : आज इस राशि के जातक आज का दिन आप धर्म, ध्यान में समय व्यतीत करेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होंगे। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    25 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 25, 2026

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    25 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    By DabangMay 25, 20260

    मेष- आज 25 मई, 2026 सोमवार के दिन सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि…

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.