रीवा:- शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज से कॉलेज चौराहे के बीच एक अज्ञात कार चालक ने 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मारने के बाद करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटा. कार में फंसकर घिसटने के कारण किशोर बुरी तरह लहूलुहान हो गया है. उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, घायल संजय वर्मा (15), निवासी जॉन टावर, अपने भाई अजय के साथ सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे चाट-चौपाटी का ठेला लगाता है. रोज की तरह रात करीब 11:30 बजे जब वह अपना ठेला लेकर पैदल घर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय के कपड़े कार के निचले हिस्से में फंस गए.
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, कार चालक ने युवक के फंसने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी. वह किशोर को सिरमौर चौराहे से कॉलेज चौराहे तक ‘फिल्मी स्टाइल’ में घसीटते हुए ले गया. तनिष्क ज्वेलर्स के पास पहुँचकर जब युवक कार से अलग हुआ, तब चालक मौके से फरार हो गया. अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग घायल के भाई अजय ने बताया, “जब हमने सड़क पर अपना ठेला पलटा हुआ देखा तो हम दौड़कर वहां पहुंचे.

