सागर:- उपनगर मकरोनिया के सेमराबाग गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां पर परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा पर युवक ने कटर से चेहरे और कमर पर ताबड़तोड़ हमला किया और भाग गया. गंभीर रूप से घायल छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
युवक छात्रा के मोहल्ले में ही रहता था. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी और देर रात एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर जांच की, तो पता चला कि रेलवे ट्रेक पर मृत पड़ा युवक वही नीलेश पटेल था, जिसने छात्रा पर कटर से हमला किया था. पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है. फिलहाल आरोपी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

