कवर्धा : कवर्धा से एक बड़ी खबर आयी है। नोटों से भरी गाड़ी पकड़ायी है। कार में 1 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस की टीम में जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में 1 करोड़ रुपये रखे गये थे, हालांकि इस पैसे का कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाना था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस को ये कामयाबी चिल्फी पुलिस चेक पोस्ट पर मिला है। जानकारी के मुताबिक रकम ज्यादा भी हो सकती है। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है।
आईपीएस अभिषेक पल्लव ने कहा है कि… चिल्फी चेकपोस्ट में 1 करोड़ रुपये कैश पकड़ाये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कैश को फरीदाबाद से ओडिशा ले जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर चिल्फी चेक पोस्ट पर आरोपी धरे गए. एक करोड़ कैश का कोई दस्तावेज संदिग्धों के पास मौजूद नहीं थे. बता दें कि चेक पोस्ट में तैनात पुलिस जवानों की मेहनत और सजगता के कारण शातिरों के मनसूबे पर पानी फिरा. पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जल्द खुलासा हो सकता है.
कौन कौन हैं आरोपी ?
निशांत वैद्य हरियाणा, राहुल रावत हरियाणा, नरेंद्र कुमार सहाय दिल्ली और विपिन सिंह दिल्ली समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

