बिलासपुर। जिले के बेलगहना क्षेत्र के कालीमाटी गांव में मलेरिया के मामले में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां मलेरिया से पीड़ित दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। इन दोनों की मौत ने स्थानीय समुदाय और स्वास्थ्य विभाग को चिंतित कर दिया है। मलेरिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनकी मां की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे तुरंत सिम्स अस्पताल में रिफर किया गया है।
बता दें कि ग्राम कालीमाटी में दो सगे भाई 6 वर्ष और 12 वर्ष मलेरिया से संक्रमित होने के कारण जान चली गई। अब तक मलेरिया के 14 मरीज सामने आ चुके हैं, और इस बीमारी से संबंधित मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले टेंगनमाड़ा क्षेत्र में भी मलेरिया के कारण दो बच्चों की मौत हो चुकी थी।
स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं और बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।

