Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार
    छत्तीसगढ़

    शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज नई दिल्ली में प्रदान किए गए ‘स्पार्क’ पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। राज्य को इसमें विभिन्न श्रेणियों में पांच पुरस्कार मिले। प्रदेश के तीन शहरों को अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार, एक नगरीय निकाय को द्वितीय पुरस्कार और राज्य स्तरीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित समारोह में ये पुरस्कार वितरित किए। छत्तीसगढ़ से गए 20 अधिकारियों और लाभार्थियों की टीम ने अपने-अपने निकायों की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए।

    दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘स्पार्क 2023-24’ पुरस्कारों के अंतर्गत दस लाख तक जनसंख्या श्रेणी में बिलासपुर नगर निगम को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं तीन लाख तक जनसंख्या श्रेणी में रायगढ़ नगर निगम को और एक लाख तक जनसंख्या श्रेणी में भाटापारा नगर पालिका को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। चांपा नगर पालिका को 50 हजार तक जनसंख्या श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला।  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम के साथ ही प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ये पुरस्कार राज्य के लिए सम्मान का विषय है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार और कौशल विकास के साथ ही शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता प्रदान की जा रही है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने भी सूडा और पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन महिलाओं एवं युवाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध मिशन है। छत्तीसगढ़ इस मिशन में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

    शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में अच्छे कार्यों को रेखांकित करने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के नामांकित लाभार्थी जशपुर नगर पालिका के सुमित किस्कु और लोरमी नगर पंचायत के कुशाल राम साहू भी शामिल हुए। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लाभार्थी के रूप में नामांकित जगदलपुर नगर निगम की हैप्पी महिला स्वसहायता समूह की मृदुला जैन, भिलाई नगर निगम की राधा रानी स्वसहायता समूह की चित्ररेखा साहू, सिटी मिशन प्रबंधक एकता शर्मा और संत कुमार महतो ने भी छत्तीसगढ़ की ओर से समारोह में सहभागिता दी।

    राज्य की ओर से इन्होंने ग्रहण किए पुरस्कार

    नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को मिला तृतीय पुरस्कार सूडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि, राज्य मिशन प्रबंधक विवेक शुक्ला और प्रशांत अमोली ने ग्रहण किया। बिलासपुर नगम निगम के आयुक्त अमित कुमार, रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त सुनील चंद्रवशी, सिटी मिशन प्रबंधक केदार पटेल और शुभम शर्मा, भाटापारा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह और सिटी मिशन प्रबंधक नीरज साहू तथा चांपा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी और भोला सिंह ठाकुर ने अपने-अपने निकायों की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन, संयुक्त सचिव तथा एनयूएलएम एवं पीएम स्वनिधि के प्रबंध निदेशक राहुल कपूर, पीएम स्वनिधि की संचालक शालिनी पाण्डेय और एनयूएलएम के संचालक सुनील कुमार यादव भी पुरस्कार समारोह में मौजूद थे।

    Post Views: 355
    breaking news Cg news chhattisgarh Raipur छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर: डायबिटीज को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा चल रही है, यह माना जा रहा…

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026

    CG: शिक्षकों का तबादला आदेश: शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, व्याख्याता, शिक्षकों का हुआ तबादला, देखिए आदेश

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.