रायपुर : छत्तीसगढ़ के लाखों इंतजार अभी महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का इंतजार ही कर रहे हैं,…और इधर IAS-IPS सहित भारतीय सेवा के अफसरों का DA चार प्रतिशत और बढ़ गया। छत्तीसगढ़ के आईएएस-आईपीएस सहित भारतीय सेवाओं के अफसर को 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले प्रदेश में आईएएस आईपीएस अफसरों को भी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, लेकिन अब उनके महंगाई भत्ता में केंद्र के समान 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। अब उन्हें भी 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता का एरियर्स नकद दिया जायेगा।


