नयी दिल्ली : चुनाव जीतने के बाद NDA अब सरकार गठन करने की तैयारी में हैं। एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव और नव निर्वाचित सांसद दिल्ली में है। दिन भर की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को डिनर दिया। इस दौरान सभी सांसदों प्रदेश की सियासी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की। छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को डिनर का निमंत्रण दिया था। इस दौरान सांसदों ने मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में इस बार भाजपा ने 10 सीटें जीती है। भाजपा सांसदों के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी मुख्यमंत्री की डिनर में शामिल हुए। इस दौरान काफी देर तक सांसदों के साथ मुख्यमंत्री ने मंत्रणा की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

