आरंग/सोमन साहू :- सनातन धर्म मे शिव शक्ति का विशेष स्थान है,धार्मिक आस्था के प्रतिक भगवान शिव शंकर महादेव की मंदिर निर्माण कार्य गृह ग्राम कोरासी (आरंग) संप्पन हुवा। जहाँ आस्था है, वहा विश्वास है। धार्मिक पुण्य कार्य कर भगवान शिव शंकर महादेव मंदिर निर्माण का शिलान्यास स्थानीय युवा नेता खिलेश देवांगन के हाथो किया गया। प्रत्येक सोमवार को भगवान महदेव के विशेष पूजा अर्चना की जाति है, युवा नेता खिलेश देवांगन ने कहा की मन मे आस्था और विश्वास ही लोगो अध्यात्म से जोड़ता है, हिन्दू सनातन धर्म मे 33 कोटि देवता मे देवो के देव महादेव प्रमुख है, जिसका मंदिर निर्माण के लिए परंपरागत पूजा अर्चना शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक पुण्य कार्य में गांव के सभी समाज के प्रमुख लोग, एवं स्थानिक जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए साथ लोगो मे भगवान महादेव के प्रति आस्था खूब देखने को मिला।

भूमिपूजन के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से क्षेत्र के युवा नेता खिलेश देवांगन, भागीरथी देवांगन पूर्व सरपंच कोरासी, किशोर बंजारे सरपंच प्रतिनिधि, खिलेश चेलक पूर्व सरपंच, सोहन साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज आरंग, राकेश पटेल पूर्व जनपद सदस्य, मन्नू ध्रुव पूर्व सरपंच, शंकर देवांगन, संतराम देवांगन उपसरपंच कोरासी, तिलक साहू, भागवत साहू, दुकल्हा देवांगन, पीताम्बर धीवार, प्रीतम साहू अध्यक्ष साहू समाज कोरासी, सोमनाथ पटेल, दोमन देवांगन- अध्यक्ष देवांगन समाज कोरासी, थामलेश साहू, अश्वनी देवांगन, टिकेश्वर वर्मा, लक्ष्मीनारायण देवांगन, पवन वर्मा,पुरोहित राजेन्द्र तिवारी अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।


