रायपुर : लोकसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो गयी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने काउंटिंग को लेकर विस्तार से जानकारी दी। सीईओ ने बताया कि राज्य के 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों का संपूर्ण जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी गई है।कुल 476 सहायक रिटर्निंग, 11 रिटर्निंग अधिकारी, 4362 गुणनाकर्मी, 1671 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
84 विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल में गणना होगी। वहीं 6 विधानसभा में मतगणना 14 मेजों में होगी। सुबह 8 बजे रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालय में पोस्टल बैलेट की गणना होगी। सुबह 8.30 से ईवीएम की गणना हो जायेगी शुरू।डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 10-11 मेज लगाए गए हैं।प्रत्येक मेज पर 500 से अधिक डाकमत पत्र की गणना नही होगी।मतगणना प्रारंभ किए गए नियत समय से एक घंटे पूर्व मतगणना केंद्र पहुंचना होगा।
मतगणना स्थल पर 3 स्तर पर होगा सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है। 100 मीटर तक पैदल चलने पर मतगणना केंद्र पहुंच पाएंगे।निर्धारित प्रवेश द्वारा से ही इंट्री की इजाजत होगी। प्रत्येक मतगणना पर मीडिया सेंटर बना कर वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की गई है।किसी भी प्रकार के स्टेटिक कैमरा को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। काउंटिंग हॉल के अंदर निर्वाचन आयोग के प्राधिकृत लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी है।
मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। अभ्यर्थियों को केवल कागज और पेंसिल के साथ प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। कूलर, शीतल पेयजल, खाने की व्यस्था भी मतगणना स्थल पर होगी। राज्य के मुख्य क्षेत्रों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रिजल्ट ट्रेंड्स को दिखाए जायेंगे।

