महासमुंद : जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बिंद्रावन के खेत में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकती मिली है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज तिवारी ग्राम भोथा निवासी के रूप में हुई। मृतक मनोज तिवारी धान खरीदी केंद्र कसेकेरा में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार मृतक के शव के नजदीक खड़ी मृतक की कार में तोड़फोड़ भी किया गया है, वहीं मौके पर शराब के खाली बोतल और दो डिस्पोजल और खाने की सामाग्री भी मिले है।
बताया जा रहा है कि मृतक के पीठ में चोट के निशान सहित चेहरे में जलने के निशान भी मिले है। मृतक की जांच में डाग स्क्वायड, फॉरेंसिंक विभाग की टीम सहित कोमाखान पुलिस जांच में जुटी हुई है। कोमाखान पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

