Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले : विष्णु देव साय
    कारोबार

    भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले : विष्णु देव साय

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : मोदी जी की सरकार कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। पिछली कांग्रेस सरकार के साथ भी कोई भेदभाव नहीं था। लेकिन यहां की सरकार, स्वयं भूपेश बघेल भी नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले। उनकी सोच थी कि इसका श्रेय भाजपा और मोदी जी को चला जाएगा। पिछले 5 वर्षों में 18 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गए। यही हाल राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आयुष्मान योजना का रहा। इन योजनाओं को पूर्व सरकार ठीक से लागू नहीं कर पाई इसलिए उन्हें सरकार से हाथ धोना पड़ा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही।

    अटल जी और मोदी जी के साथ करने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे तब मैं पार्लियामेंट में था। उसी समय उन्होंने 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ को एक नए प्रदेश के रूप में पहचान दी। अटल जी की भाषा शैली को विपक्ष के लोग भी उत्साह से सुनते थे। कुशल समन्वयक थे, सबको साथ लेकर चलते थे। 23 पार्टियों के साथ मिलकर उन्होंने सरकार चलाई। किसानों के हित में कई कार्य किए। जो किसान पहले ज्यादा ब्याज दरों पर कर्ज के बोझ तले परेशान थे उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याज में कर्ज देने का काम अटल सरकार ने किया। फसल बीमा जिसका पहले केवल नाम सुनते थे उसको सरल बनाया, जिसका फायदा भी किसानों को मिला।

    साय ने कहा कि मोदी जी के दस वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य – हर घर बिजली-पानी, फ्री राशन, गैस सिलेंडर, बैंक अकाउंट खुलवाना, शौचालय निर्माण सहित करोड़ों लोगों की भावना से जुड़े भगवान राम मंदिर का निर्माण और दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा की तर्ज पर धारा 370 हटाना जैसी अनेक उपलब्धियां लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों में विकास का पैसा भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी की बलि चढ़ जाता था। स्व. राजीव गांधी खुद कहा करते थे कि वो दिल्ली से 1₹ भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। मोदी जी ने गरीबों के लिए बहुत से काम किए हैं साथ ही पूरे विश्व में उनका मान-सम्मान भी बढ़ाया है।

    सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जबसे हमारी सरकार बनी है, मोदी की गारंटी पर रॉकेट की गति से सांय-सांय काम हो रहे हैं। जिसे जनता समझ रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। ये चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए सबक होंगे। दुसरे प्रदेशों में लगातार सभाओं के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उड़ीसा में प्रचार करने जा रहा हूं। जहां पूरा वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं और “400 पार” का हमारा “संकल्प” साकार होता दिखाई दे रहा है। सीएम साय ने कहा कि पहले उन्होंने विधायक, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया उस समय जिम्मेदारी भी छोटी थी।

    लेकिन अब एक प्रदेश के मुखिया होने के नाते उनका कार्य क्षेत्र बढ़ा है और जिम्मेदारी भी। जिससे समय और दिनचर्या में परिर्वतन करना जरूरी है। ताकि लोगों के विश्वास पर खरा उतर सकें। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने बहुत विश्वास किया है मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी पर। हम लोगों का भी पूरा प्रयास है कि हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली के लिए जितनी भी मेहनत की जाए वो कम है। इसलिए वो वक्त देख कर नहीं जनता को देख कर पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं। केंद्र या राज्य की राजनीति में पसंद के सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि पार्टी का आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। जहां भी काम करने का आदेश आएगा वहां काम करेंगे। मुझे यहां तक पहुंचाने वाली भी भारतीय जनता पार्टी है।

    पसंदीदा खाने के सवाल पर साय ने कहा कि कुछ स्पेशल मुझे पसंद नहीं है, जो मिल जाए दाल- चावल, सब्जी रोटी, मैं वो खा लेता हूं। हमारी धर्मपत्नी अपने घर में रहती है, वो अपना परिवार संभालती है और हम यहां रायपुर में। पहले भी जब हम सांसद थे तो अधिकतर समय दिल्ली में ही रहना होता था या लोगों के बीच में, जिससे खाना बाहर ही खा लेते थे। इस कारण पत्नी के हाथों से बना खाना बहुत ही कम खाने को मिलता है। साय ने उम्मीद जताई कि मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर डबल इंजन की उनकी सरकार छत्तीसगढ़ को उस मुकाम पर पहुंचाने में कामयाब होगी जिसका छत्तीसगढ़ असल हकदार है।

    Post Views: 330
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.