जशपुर : शादी के जश्न के बीच बड़ा हादसा हो गया। शादी में नाच रहे बरातियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना जशपुर की बतायी जा रही है। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद वाहन चालक कार लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पंडरापाठ चौकी के तेंदपाठ की ये पूरी घटना है। गांव में एक बारात आयी हुई थी। बारात खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचलना शुरू कर दिया। कार को अनियंत्रित देखकर बारातियों में भगदड़ मच गयी। घटना में सात बाराती बुरी तरह से जख्मी हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद कुछ देर के खिलाफ मौके में भगदड़ की स्थिति बनी रही। इधर, मौका देखकर वाहन चालक अपनी कार को लेकर फरार हो गया। सभी बारातियों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
