Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पीएम मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय हो रहा विकास
    कारोबार

    पीएम मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय हो रहा विकास

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों से झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की. वहीं रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का शुभारंभ किया गया. रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन विश्व भूषण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टांकराम वर्मा समेत अन्य शामिल हुए.

    छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली ये सौगात


    रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (ओएसओपी) OSOP योजना का लोकार्पण किया गया.

    कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आज देश के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं. वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ कर रहे हैं. तेजी से रेलवे आगे बढ़ रहा है. वंदे भारत ट्रेन का चलना इसका उदाहरण है. रेलवे देश की जीवनरेखा है. भारत का रेलवे तेजी से सुधार कर रोजगार का सृजन भी कर रहा है.

    वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे देश के लिए और छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है. 85 हजार करोड़ की लागत से 6 हजार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन कर रहे हैं. मैं पीएम मोदी का आभार वक्त करता हूं. 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं. आज यात्री सुविधाओं में बहुत बड़ा सुधार हुआ है. वर्ष 24-25 के बजट में 6 हजार 800 रूपए प्राप्त हुआ है. रायपुर मंडल के 18 वन नेशन काम हुआ है. लोकार्पण पीएम मोदी के हाथ से होगा मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.

    सीएम साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर है. वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है जो उल्लेखनीय है. छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है.

    कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है. 85 हजार करोड़ की राशि रेलवे का उत्थान हो रहा है. सीएम विष्णुदेव साय उनके साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ का विकास कर रहे हैं. आज मोदी के गारंटी पूरी हो रही है आज किसानों को डिफरेंस की राशि मिलेगी, उनके जीवन में खुशहाली आएगी.

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    By DabangMay 18, 20260

    पेरिफेरल आर्टरी डिजीज ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें धमनियों में फैट…

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.