दुर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को आईआईटी भिलाई का लोकार्पण करेंगे. ये लोकार्पण वर्चुअल रूप से होगी. प्रधानमंत्री मोदी जम्मू से आईआईटी का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. जानकारी हो कि, आईआईटी का निर्माण 358 एकड़ में हुआ है. जो 879.22 करोड़ की लागत से बनाया गया हैं. आईआईटी क्षमता 2500 विद्यार्थियों की है. वर्तमान में यहां 700 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं.

