छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लाभांडी से सामने आया है। यहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक शख्स पर फायरिंग कर दी।
शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले एक आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपित से पूछताछ कर रही है। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है।

