जांजगीर-चांपा
जुआ मामले में टीआई पर गाज गिरी है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सारागांव थाना क्षेत्र में तुलसी विवाह के दिन गुरूवार को जुआ खेलने की सूचना मिली थी।
शिकायत मिलने के बाद भी सारागांव थाना टीआई संजीव कुमार बैरागी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से नाराज एसपी विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबन के दौरान संजीव कुमार लाइन में अटैच रहेंगे।

