महासमुंद : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे का कहर जारी है. प्रदेश के कई जगहों से सड़क हादसा की खबर सामने आई है. वही महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया है, जिससे मौके पर मौत हो गई है. वही पति की गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मृतिका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि दोनों पति-पत्नी तुलसी पूजा के लिए खरीदी करने निकले थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। बता दें कि पिछले 20 दिनों से नेहरु चौक का सिग्नल बंद है। पिछले साल भी इसी नेहरू चौक पर एक महिला की मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

