धमतरी : छत्तीसगढ़ में कल यानी 17 नवंबर शुक्रवार को 70 सीटों पर मतदान संपन्न होना है… वहीं धमतरी में चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया है.. जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में गाताबाहरा मांदागिरी तिराहा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है… हालांकि इस ब्लास्ट में किसी तरह की कोई हताहत होने की खबर नहीं है, पर नक्सलियों ने ब्लास्ट की वारदात को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी का संकेत दिया है। बता दे कि बीते कल भी माओवादियों ने नगरी ब्लॉक मुख्यालय से तकरीबन 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर फरसियां, निर्राबेड़ा मार्ग पर चुनाव बहिष्कार को लेकर बैनर लगाया था… जिसके बाद से इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है..
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

