पाली तानाखार : विधानसभा चुनाव को लेकर पाली तानाखार से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा कार्यकर्ता के अपहरण होने से भाजपा कुनबे में हड़कंप मच गया,प्राप्त जानकारी अनुसार के भाजपा का प्रचार कर रहे एक युवा कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया गया, जब इसकी जानकारी भाजपा के प्रमुख लोगो को हुई तो,कार्यकर्ता की खोजबीन शुरू हुई, नजदीकी थानों में जानकारी प्राप्त की गई,लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की कोई जानकारी नही मिली,
जब माहौल गरमाने लगा तो देर शाम भाजपा कार्यकर्ता सकुशल घर पहुँच गया, वही भाजपा कुनबे ने राहत की सांस ली. दरअसल विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार में भाजपा से रामदयाल उइके चुनाव लड़ रहे हैं, जहां रामदयाल उइके का जमकर प्रचार प्रसार चल रहा है इनके प्रचार प्रसार से अन्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों की नींद उड़ी हुई है, यहां यह बताना लाजमी होगा कि रामदयाल उइके पाली तानाखार के सबसे लोकप्रिय नेता भी माने जाते हैं इनकी लोकप्रियता के आगे अन्य उम्मीदवारों के दांत खट्टे हो गए हैं, उन्हें हार का डर सताने लगा है.
आपको बता दे कि आज भाजपा का एक कर्मठ कार्यकर्ता रामदयाल उइके के प्रचार प्रसार को लेकर तानाखार में पाम्पलेट बाटकर प्रचार कर रहा था,इसी दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कुछ लोगों को रामदयाल उइके का प्रचार करना नागवार गुजरा और प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण कर लिए,जब इस बात की जानकारी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं तक पहुँची,तो सभी ने कार्यकर्ता की खोजबीन शुरू की,लेकिन कार्यकर्ता का कहि कोई पता नही चला.जिससे भाजपा कुनबे में हड़कंप में मच गया,
कार्यकर्ता की तलाश में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने नजदीकी थानों में जानकारी ली, लेकिन वहाँ भी कोई जानकारी नही मिली, जब माहौल गरमाने लगा तो, गोंगपा के कार्यकर्ताओ के पसीने छूटने लगे और इन्होंने देर शाम भाजपा के कार्यकर्ता को सकुशल घर छोड़ दिया, जहां भाजपा कुनबे सहित अपहरण हुए कार्यकर्ता के घर वालो ने राहत की सांस ली. गोंगपा अपने उग्र कारनामो से पूर्व में भी कई दफा चर्चा का विषय बन चुका है जहाँ इनके कारनामो से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है
इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता का अपहरण कर एक नई मिशाल पेश कर दी है ऐसा प्रतीत होता है मानो गोंगपा के लिए कानून नाम की कोई चीज नही है ये जब चाहे जैसा चाहे वो कर दे, इन्हें कोई फर्क नही पड़ता. हालांकि भाजपा कुनबा जब हरकत में आया तो गोंगपा के लोगो ने माफी मांगते हुए भाजपा कार्यकर्ता को सकुशल घर छोड़ दिया. अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है अगर पाली तानाखार में गोंगपा का विधायक बन जाये तो यहां का क्या आलम होगा…

