रायपुर : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गाली देने से मना किया गया, जब वह नहीं माना तो 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मृतक लोचन कुमार कुम्हार की इलाज के दौरान मौत हुई। जानकारी के मुताबिक जय भोले कांप्लेक्स के पास लोचन कुमार कुम्हार को कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान एक नाबालिग ने लोचन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया। चाकू से हमला कर आरोपित वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल लोचन को इलाज के अस्पताल भेजा। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपितों ने पुलिस को बताया कि लोचन उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। गाली देने से मना करने पर भी नहीं माना तो सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे। इस दौरान चाकू से हमला कर दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

