कांकेर : जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बी समुंद ने कॉलेज परिसर में ही जहर खा लिया, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। कांकेर में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है। प्राचार्य की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने शहर के एक पत्रकार पर बीस लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया हैं। मामला जिले के कांकेर थाना क्षेत्र का है। दरअसल पूरी घटना दो नवंबर की है। प्राचार्य के बेटे ने सुबह सुसाइड नोट मीडिया के सामने प्रस्तुत किया, जिसमें प्राचार्य ने शहर के पत्रकार पर आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा 20 लाख रुपये नहीं देने पर नौकरी जाने, जेल भेजने जैसी धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्राचार्य ने सुसाइड नोट पर लिखा कि आरटीआई का जवाब न मांग कर रोजाना उनके निजी नंबर पर फोन कर पैसे की मांग करता था। प्राचार्य की सेवानिवृत्ति में एक साल का ही समय बचा है, जिस पर उक्त पत्रकार ने उन्हें पेंशन जैसे प्रकरण में भी दिक्कत आने की धमकी लगातार दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर प्राचार्य ने जहर का सेवन किया था ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

