कोटा : छत्तीसगढ़ के कोटा के रतनपुर पुलिस ने हत्या का मारपीट कर चाकूबाजी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। चाकूबाजी में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती में करवाया गया है, युवक का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, नीतेष कहरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि, शाम 7 बजे प्रार्थी अपने दोस्त उद्धव बरिहा, संजय सिदार और उदित आर्मो के साथ दुलहरा तालाब पार्टी कर रहे थे और आपस में मजाक कर रहे थे। पास में कुछ और युवकों का दल पार्टी कर रहा था, उनको लगा कि प्रार्थी व उनके साथी उन लोग को गाली दे रहे हैं, तो वे लोग उत्तेजित होकर प्रार्थी व उसके दोस्त लोग के पास आये और हमे गाली क्यों दे रहे हो कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। दुर्गेश साहू, राजू यादव व अन्य लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुकका व लात से मारपीट करने लगे। हत्या की नीयत से आरोपियों ने पास में रखे चाकू से उदित के पेट व सीने में जानलेवा हमला कर दिया और उदित बेहोश होकर वहीं गिर गया। चाकूबाजी कर आरोपी फरार हो गए चाकूबाजी में घायल युवक को तत्काल रतनपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बिलासपुर रिफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के फरार होने पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 447,48,49, 294, 506, 323, 307 कार्यवाही की गयी है।

