Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » PSC Scam : क्या अंतिम फैसले पर पहुंच गया‌ पीएससी, CG सरकार ने विभाग के जवाब पर जताई सहमति
    कारोबार

    PSC Scam : क्या अंतिम फैसले पर पहुंच गया‌ पीएससी, CG सरकार ने विभाग के जवाब पर जताई सहमति

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी का मामला कोर्ट में है और 16 अक्टूबर को इसकी सुनवाई भी हुई है। जिसमें पीएससी ने हाई कोर्ट में जवाब भी पेश किया। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी शुरू से लेकर अंत यानि अब चुनाव होने हैं इसे बड़ा मुद्दा बनाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटी है। कोर्ट में पीएससी ने क्या जवाब दाखिल किया है। साथ ही राजनीति में इस मुद्दे को किस तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मामले को इस खबर से आपको समझाने की कोशिश करते हैं। बता दें कि 6 सितंबर 2023 देर रात सीजीपीएससी ने अपने फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए।

    इस रिजल्ट में आरोप लगने लगे कि बड़े अधिकारियों, नेताओं के बेटे-बेटी रिश्तेदारों को चुना गया है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि जब सीजीपीएससी को लेकर इंटरव्यू के रिजल्ट आए थे तब भी बीजेपी ने बवंडर खड़ा किया था। बीजेपी इसे बड़े मुद्दे की तरह देख रही थी और बड़ा मुद्दा बनाया भी गया। तमाम धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौपे गए जिसमें जांच की मांग भी की गई। फिलहाल यह मसला कोर्ट पर है लगातार सुनवाई की जा रही है। 16 अक्टूबर को जब इस मसले पर सुनवाई हुई तब कोर्ट में क्या क्या हुआ समझिए।

    पीएससी ने बीजेपी के आरोप को किया खारिज

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पीएससी ने जो जवाब पेश किया है उसमें आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया गया है। आरोप ख़ारिज करते हुए परीक्षा की प्रक्रिया का उल्लेख है। पीएससी ने बताया है कि कॉपी की जांच करने वाले को पता नहीं होता कि किसकी कॉपी है। साथ ही यह भी फिक्स नहीं है कि कौन सी कॉपी कहां जाएगी। याचिकाकर्ता की तरफ से दिए नामज़द किसी भी नाम की सीधी पुष्टि पीएससी के जवाब में नहीं हुई है। पीएससी ने केवल दो अभ्यर्थियों को लेकर बताया है। जिसमें कि एक कैंडिडेट पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के दूर के रिश्ते में है, जो परिवार की परिभाषा में नहीं आता।

    यह अभ्यर्थी भी उस इंटरव्यू बोर्ड के सामने पेश नहीं हुआ जिसमें टामन सिंह शामिल थे। पीएससी ने पीएससी सदस्य ध्रुव के बेटे की नियुक्ति को माना है लेकिन उसमें अभिलेख पेश किए हैं कि, अपने पुत्र के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी पहले से दी गई थी। उन्होंने ( ध्रुव ) खुद को पूरी परीक्षा प्रक्रिया से अलग कर लिया था। पीएससी ने जवाब में याचिकाकर्ता की ओर से लिखे गए उन पांच नामों पर सिरे से ख़ारिज किया है जिसके बारे में लिखा गया था कि यह एक नेता के ओएसडी के रिश्तेदार हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जिसने यह पहले कहा था कि, वह जांच कराएगी।

    उसने पीएससी के जवाब को लेकर कहा है कि वह इस जवाब से खुद को सहमत पाती है। ( राज्य ने यह नहीं कहा है कि वह जांच नहीं कराएगी ) इसके अलावा हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा है कि वह इस जवाब के बाद यदि कोई तथ्य देना चाहता है। जो पीएससी के जवाब को गलत तथ्य को प्रमाणित कर सकता है तो वह जवाब दे। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवायी 6 नवंबर तय की है। यह कहना बेहद जल्दबाज़ी है कि 6 को ही हाईकोर्ट किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाएगा। उधर कोर्ट में मामला चल रहा है इधर चुनाव होने हैं तो बीजेपी ने भी इसे सभी जगहों पर हमला करते हुए आरोप लगाए हैं।

    बीजेपी के दिग्गज नेता भी लगातार इस मसले को लेकर हर रैली सभा में बयान बाजी करते ही है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं 7 नवंबर और 17 नवंबर। उससे पहले इस पीएससी मामले की सुनवाई भी होनी है। हालांकि कोर्ट इस मामले को जल्द से जल्द किसी नतीजे तक पहुंचाना चाहती है। जिसके लिए बेहद सख्त रवैया भी अपनाया जा रहा है।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.