कांकेर : जिले में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान भाजपा का प्रचार करने वाले शिक्षक को संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर संभाग ने निलंबित कर दिया है। अंतागढ़ विधानसभा के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सिकसोड़ पंचायत के शिक्षक अहिंद्र राय ने नौ अक्टूबर को शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को वोट देने की अपील की थी, उक्त शिक्षक अंतागढ़ विधानसभा के तहत बीएलओ की भी जिम्मेदारी निभा रहा था। इस मामले में आज संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर ने शिक्षक राजनैतिक दल से संबंध रखने के साथ ही उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करते पाए जाने पर छग सिविल सेवा के नियमों के खिलाफ शिक्षक को निलंबित कर जिला शिक्षा कार्यालय अटैच किया है। पूरे मामले में अंतागढ़ भाजपा प्रत्याशी विक्रम देव उसेंडी ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों को आचार संहिता का पालन करना चाहिए, शिक्षक ने जो किया वो सही नहीं था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

