रायपुर : राजधानी रायपुर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है. किरायेदार के नाबालिग बेटे ने मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की गई हैं। बताया जा रहा है कि मासूम ने रोते हुए परिजन को जानकारी दी. उसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है.

