रायपुर : निलंबन के 12 दिन बाद ही BEO को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया। निलंबित BEO एनपी कुर्रे पर गंभीर आरोप के साथ 22 सितंबर 2023 को सस्पेंड कर दिया गया था। उन्हें रायपुर के जेडी कार्यालय में अटैच किया गया था। लेकिन अब उन्हें अब फिर से उसी पद पर बहाल कर दिया गया है, जिस पद पर उन्हें सस्पेंड कर दिया था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एनपी कुर्रे पर हालांकि विभागीय जांच जारी रहेगी। विभागीय जांच जारी रखते हुए उन्हें पूर्व की भांति विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।


