रायपुर : छत्तीसगढ़ के आकबारी मंत्री कवासी लखमा वैसे तो कोई पहचान के मोहताज नहीं हैं, वो अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार मंत्री लखमा अपने वीडियो की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल 30 साल पहले प्रभारी मंत्री ने एक ग्रामीण से उधार में बैल लिए थे, उसके कर्ज को उतारने के लिए सात किलो मीटर बाइक और नाला पारकर पैदल उसके घर पहुंचे और उसके बकाए तीन हजार रुपये वापस किए। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 30 साल पहले जब बैला धंधा करता था तो उस समय इस गांव के सोढ़ी देवा के पिता से एक बैला ले गया था उस समय मेरे पास तीन हजार रुपये थे और बाकी तीन हजार उधार में थे।बाद मैने चुनाव लड़ा और बैला काम बंद कर दिया, लेकिन मेरे से ना तो कभी पैसे मांगे और ना ही मुझे याद था। लेकिन आज जब गांव पहुंचा और सोढ़ी देवा ने याद दिलाया तो मै बचे हुए तीन हजार दे रहा हूं और कर्ज मुक्त हुआ हूं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

