जशपुर : जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम गनझियाडीह स्थित नदी के किनारे एक महिला का कंकालनुमा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि गनझिया डीह नदी में थोड़ी देर पहले एक महिला का शव देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर कंकाल में तब्दील हो गया है और शरीर सड़ गया है। महिला कुछ कपड़े पहने हुए नजर आ रही है। बहरहाल ग्रामीणों की सूचना के बाद तुमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव की शिनाख्ती अभी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी तुमला ने बताया कि डोंगा दरहा नदी में एक झाड़ी में महिला का शव फँसा हुआ था। माहिला गुलाबी रंग की ब्लाउज पहनी है। सम्भवतः कही और से बहते-बहते यहां तक लाश आयी है। शव की शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। परिजनों के सामने आने के बाद इस घटना से जुड़े और तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

