जांजगीर-चांपा : प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। आये दिन लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां रहे है। वहीं आज दोपहर एनएच-49 स्थित ग्राम तिलई के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे मेें पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिएअस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ग्राम मुड़पार निवासी रामगोपाल पटेल अपनी पत्नी गेंदबाई के साथ तिलई गांव के ग्रामीण बैंक जा रहे थे। तभी एनएच-49 में सामने से आ रही बाइक सवार दो युवकों से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पति की हालत गंभीर थी। पति को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गयी। घटना में दो युवक घायल हो गये। लहुलूहान हालत में दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

