राजनांदगांव : जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बगदई में नहाने गया किशोर नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। नगर सेना व एचडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मिथलेश यादव 16 वर्ष 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है और ग्राम चौथना का रहने वाला था। वह अपनी मां चंपा बाई के साथ तीजा पर्व पर अपनी नानी के यहां आया था, जो शुक्रवार को सुबह 9 बजे के आसपास पास ही नदी में पहले तो मंजन करने के लिए गया और वापस घर लौट गया था। जिसके बाद घर से दोबारा नहाने के लिए नदी पहुंचा और वापस नहीं लौटा। 1 घंटा होने के बाद भी घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसके पतासाजी करते हुए नदी तट पर पहुंचे तो वहां किशोर का कपड़ा देखकर अंदाजा लगाया गया कि किशोर नहाते वक्त नदी में बह गया है जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिससे अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

