आरंग /सोमन साहू :- बीजेपी के युवा नेता खुशवंत गुरु लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में आज वे आरंग विधानसभा के ग्राम परसदा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम वासियों और भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य भेंट मुलाकात की। उनके मिडिया प्रभारी ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों में आने वाली बाधा के बारे में विस्तार से बातचीत की और भूपेश बघेल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े बड़े मंचो से प्रदेश के गावों के विकास और उत्थान के लिए बात करती है लेकिन कार्य कुछ नहीं करते। रोका छेका अभियान से लेकर घुरवा और बारी योजना पूरी तरह से खोखली है किसी को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। खुशवंत साहेब ने ग्राम परसदा के श्वेतखांभ में जाकर पूजा अर्चना की और परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद लिया। साथ ही हमर माटी हमर देश अभियान के तहत गाँव के पवित्र भूमि से मिटटी एकत्रित की। इस दौरान उनके साथ के के भारद्वाज, डॉ संदीप जैन, पीला राम निषाद महामंत्री, राजू ओगरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बोधन साहू अध्यक्ष साहू समाज परसदा, तिहारु राम साहू शक्ति केंद्र प्रभारी, गीतांशु साहू बूथ अध्यक्ष राजेश्वर रात्रे (अध्यक्ष सतनामी समाज परसदा) कामदेव बंजारे कोषाध्यक्ष, सतनामी समाज के भंडारी विष्णु चेलक, चोवा टंडन (साठीदार), अनिल गायकवाड, पारस राम साहू, महेश यादव, प्रेम लाल यादव, आत्माराम साहू, नेतराम साहू, द्वारिका प्रसाद, भुनेश्वर यादव, परशुराम साहु, कामता साहू, श्यामलाल बंजारे, राजेश यादव, नेतराम साहू, राजेश्वर रात्रे, कनक बाई, ममता बंजारे, लता बंजारे, दशरथ बंजारे, कामदेव बंजारे, प्रमोद टंडन, प्रमोद बंजारे उपस्थित थे।

