रायपुर : उरला थाना क्षेत्र के देशी शराब दुकान के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम अजय टंडन उर्फ चीची 24 वर्ष, राजू साहू उर्फ गोलू 26 वर्ष व सुनील पाल उर्फ गड्डी 23 वर्ष है। तीनों आरोपी सतनाम चौक वार्ड नंबर 2 उरला के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपी अजय टण्डन ने बताया गया कि मृतक अमन बंजारे का उसकी पत्नि के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर वह अपने साथियों के साथ मिलकर अमन बंजारे की हत्या करने की योजना बनाया एवं योजना के अनुसार दिनांक घटना को अजय टण्डन द्वारा अमन बंजारे को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया गया था। जिसके बाद उसके अन्य साथी राजू साहू एवं सुनील पाल वहां आये तथा तीनों ने मिलकर मृतक अमन बंजारे के साथ मारपीट करते हुए अपने पास रखें चाकू से उस पर वार कर अमन बंजारे की हत्या कर दिये तथा चाकू को तालाब में फेंक दिये। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

