रायपुर : नवा रायपुर में आज से जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी। इस बैठक में आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंच चुके है। जी-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की दो दिवसीय बैठक में 18 और 19 सितंबर को 20 देशों के डेलीगेट्स वित्तीय और बैकिंग मुद्दों पर मंथन करेंगे। साथ ही आर्थिक विषयों के साथ ही बैठक में व्यापार, सतत विकास, ऊर्जा, पर्यावरण के एजेंडों को भी शामिल किया है। वहीं ऊर्जा और खाद्य असुरक्षा पर माइक्रो इकोनामी के प्रभाव पर भी चर्चा होगी।

बैठक में 65 से अधिक प्रतिनिधिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र सरकार के वित्त विभाग की सलाहकार चांदनी रैना और यूनाइटेड किंगडम के मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट करेंगी। जी-20 फ्रेम वर्किंग ग्रुप की बैठक में आरबीआई जनभागीदारी कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी। बैठक में वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, जी-20 जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता किया जाएगा।


