रायगढ़ : जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नकना स्थित कोरजा नदी में रविवार की सुबह अपने पति के साथ नदी पार करते समय नदी के गहराई में जाने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने महिला के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच मेें लिया है। बता दें कि ग्राम लक्ष्मीनगर के सुकवासूपारा निवासी तेजराम यादव अपनी पत्नी श्याम बाई 40 वर्ष के साथ किसी काम से रांझपारा गए हुए थे। वहां से जब वापस लौट रहे थे। तभी कोरजा नदी पार करने के दौरान महिला गहराई में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से जिले के नदी नाले उफान पर है। महानदी में भी जल स्तर बढ़ने की वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात भी निर्मित हो गए हैं और नदी किनारे बसे एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

