जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीगुड़ा एनीकट में आज एक बड़ा हादसा हो गया। भानपुरी इलाके के नारंगी नदी में मां समेत दो बच्ची बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी में बहे तीन लोगों में से एक बच्ची को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं पानी में डूबे मां और एक बच्ची की खोज जारी है। बता दें कि यह घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के अमलीगुड़ा एनिकट की है। तीनों मां बेटी नारंगी नदी में तेज बहाव के बीच एनीकट के ऊपर से पार हो रहे थे, तभी अचानक तीनों तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि मां चेरो कश्यप, बेटी सखी और परी कश्यप एनीकट के रास्ते नदी पार कर बैगा के घर जा रहे थे। घटन की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तीनों की तलाश में जुट गई। वहीं बस्तर फाइटर के जवान रुपनाथ बघेल ने नदी में बही बच्ची परी कश्यप को बचा लिया है। बाकि मां और बेटी को कोई पता नहीं चल सका है, दोनों की खोजबीन जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

