रायपुर : झांसी स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का कार्य किए जाने के चलते पूर्व में निर्धारित तिथियों में निरस्त की गईं छत्तीसगढ़ की दो प्रमुख ट्रेन गोंडवाना एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है. वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का कार्य के चलते निरस्त की गई थी. अब गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 15 सितंबर और तक और गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर आज से 17 सितंबर तक अपने निर्धारित समय से चलेंगी. 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 13, 14 सितंबर को और गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 13, 14, 15, 16 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से अपने समय से चलेंगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

