कोरबा : छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन मंडल में सोमवार को एक दंतैल हाथी के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पुटु तथा करील तोड़ने के लिए जंगल गए थे, इसी दौरान हाथी ने दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला। दोनों महिलाएं आपस में ननद भाभी थीं। जानकारी के अनुसार एक महिला का पति तथा भांजा भी उनके साथ ही जंगल गए थे। उन दोनों को भी हाथी ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और डायल 112 को सूचना दी। दोनों घायलों को कटघोरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, उसके बाद कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि केंदई और ऐतमा नगर रेंज में इस समय 41 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ये हाथी लगातार फसलों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे आपपास के गांव में दहशत बनी हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

