रायपुर : धरसींवा थाना क्षेत्र के कोल्हान नाला में शनिवार को तीन युवक और एक बच्चा नहाने के लिए गए थे, इस दौरान तीनों डूबने लगे। यह देखकर बच्चे ने दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन तीसरा बह गया। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कल सुबह शव बरामद कर लिया है। बता दें कि गोढ़ीखार गांव के बीच से कोल्हान नाला गुजरता है। जहां 20 से 25 साल के तीन युवक और 10 साल का एक बच्चा घूमने गए थे। इस बीच गोढ़ी से करीब 4 किलोमीटर दूर वे नाला में नहाने के लिए उतरे थे। नहाते वक्त अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर बच्चें ने दो युवकों का हाथ पकड़ लिया और खींचा। जबकि एक युवक आगे नाले में बह गया। बचाए गए युवक के पेट में पानी भरने से उसे अस्पताल भिजवाया गया। पानी में डूबने वाला युवक गोढ़ी गांव में मेहमान बनकर आया था। गांव वालों का कहना है कि युवक नशे की हालत में थे। घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कल सुबह शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

